Saturday, May 21, 2011

शेर की जापान यात्रा


 

हो गर्मी से परेशान,
राजा शेर गए जापान ,
खाना देख वंहा के हुए बड़े परेशान ,
छोटे- छोटे बच्चे बोले धाड़-धाड़ जापानी ,
समझ न आये कोई बात , उन्हें होती बड़ी परेशानी
गोरे-गोरे चेहरे  और छोटी सी नाक ,
हेल्लो कह गयी एक मेडम  , पहन के छोटी  फ्राक,
शेरनी हुई नाराज , कह्त्ती अच्छा नहीं यह अंदाज ,
बहुत बिता ली छुटियाँ अब वापिस चलो महाराज

Wednesday, May 18, 2011

नामुमकिन या मुमकिन


 impossible एक ऐसा शब्द जो खुद ब खुद कहता है कि
i am possible , अक्सर किसी काम में नाकामयाबी के बाद हम हार जाते हैं , और ये कहते हैं कि ये काम नहीं हो सकता , ये मेरे बस का नहीं है ,  लेकिन   इस दुनिया में कोई भी ऐसा  काम नहीं है , जो impossible है ! अगर बात सपनों कि हो , तो हर इंसान अपनी ज़िंदगी में कुछ ना कुछ हासिल करना चाहता  है , पर जब वो उस goal को achieve नहीं कर पाता तो अपनी राह बदल लेता है , कंही  ना कंही ये बात साबित करती  है कि उस काम को लेकर आप कितने dedicated थे , असफलता सफलता कि पहली सीढ़ी  है  , और अगर इस बात को ज़िंदगी में अपना लिया जाए , तो यकीन मानिये मंजिल आपसे कभी दूर नहीं जा पायेगी , ज़रूरत है तो उस राह पर चल कर अपने सपनों को हकीकत में तब्दील करने की  !  

Monday, May 16, 2011

सलाद एक फायदे अनेक !



गर्मियों के मौसम में अगर आप सलाद को अपनी diet में शामिल नहीं कर रहे , तो आप अपनी ही सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं , आम तौर पर लोग सलाद खाना पसंद नहीं करते। लेकिन हाल ही में हुए अमेरिकी शोध ने एक बार फिर साबित किया है कि सलाद खाना स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। दरअसल सलाद में प्रचुर मात्रा में विटामिंसफोलिक एसिडकैल्शियममैग्नीशियमआयरन और पोटेशियम जैसे पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। जो हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं जिससे हम कई बीमारियों के खतरे से बचे रहते हैं। सलाद एक ऐसी डिश हैजिसे किसी भी वक्त खाया जा सकता हैं।
सलाद खाने के  कई फायदे हैं जैसे ....
n सलाद में कच्ची सब्जियों को शामिल करे। इसमें फाइबर पाया जाता है। जो पाचन क्रिया में सहायक होता है। कच्ची सब्जियों में आप टमाटरखीराशलजमचुकंदरगोभीशिमला मिर्चमूली आदि शामिल कर सकती हैं।
n सलाद में पाए जाने वाले एंटीआक्सीडेंट तत्व प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत बनाते हैं। जिससे यह कई बीमारियों जैसे मोटापाहृदय रोग  कई पुरानी बीमारी के खतरे को कम करने में मदद करता है।
n गहरे रंग के फल और सब्जियोंस्वास्थ्य के लिए काफी लाभप्रद होते हैं। दरअसल गहरे रंग के फल और सब्जियों में कैल्शियम और मैग्निश्यिम प्रचूर मात्रा में पाया जाता है।
n सलाद शरीर की एनर्जी लेवल को बढ़ाने का काम करता है।
विटामिन  आंखोंविटामिन  उम्र बढऩे की प्रक्रिया को धीरे करने और विटामिन के रक्त वाहिकाओं को मजबूत बनाने का काम करता है।
सलाद में  सिरकानींबू के  रस और जैतून के तेल का इस्तेमाल करें  इससे टेस्ट तो बढेगा ही साथ ही ये शरीर के लिए बहुत फायदेमंद हैऔर आज कल बाजार में कई तरह की dressings भी उपलब्ध हैं , जिनसे सलाद को एक न्य रूप दिया जा सकता है !  
n सलाद में अंकुरित चीजों को शामिल करने से प्रोटीन की मात्रा बढ़ जाती है, ।
n सलाद में पाया जाने वाला फोलिक एसिड गर्भवती महिलाओं के लिए काफी लाभदायक होता है।

सलाद में शामिल सब्जी और इसके फायदे
n खीरे में प्रचुर मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है। यह ब्लडप्रेशर और अल्सर के इलाज में प्रभावी होता है।
n  सलाद में बींस को शामिल करने से अतिरिक्त प्रोटीन और पौष्टिक तत्व मिलते हैं।
n चुकंदर खून को बढ़ाने का काम करता है। इसमें प्रचुर मात्रा में फोलिक एसिडआयरन और कैल्शियम पाया जाता है।
n टमाटर में विटामिन सी और लाइकोपिन पाया जाता है। लाइकोपिन कैंसर के खतरे को कम करने में मदद करता है।
n मूली में विटामिन सीसोडियम और कैल्शियम पाया जाता है। यह पीलिया और लिवर की बीमारी से पीडि़त लोगों के लिए फायदेमंद होता है।
n प्याज और लहसुन व्हाइट सब्जी में आते हैं। यह दोनों ब्लड शुगर के स्तर को कम करने और सूजन से लडऩे का काम करते हैं। इसके एंटीबायोटिक गुण संक्रामक बीमारियों से बचाते हैं। ये हाई कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित करते हैं।
n पुदीने के पत्तों में भरपूर एंजाइस पाया जाता है। यह पाचन में सहायता होता है। भूख बढ़ाता है साथ ही शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने का काम भी करता है।
n सलाद पत्ता हीमोग्लोबिन का सबसे अच्छा स्रोत है। यह पाचन में सहायक होने के साथ लिवर के लिए भी फायदेमंद होता है।
n सलाद पत्ते में कैल्शियमआयरनथियामीनफास्फोरसविटामिन सी और मिनरल प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। साथ ही प्रोटीनवसाफाइबर और कार्बोहाइड्रेट भी पाया जाता है।
n हरी पत्तियों वाले सलाद के पत्ते के रस में मैग्नीशियम पाया जाता है। यह मांसपेशियों और दिमाग के लिए फायदेमंद होता है। यह शरीर में आयरन की कमी को पूरा करता है!
सलाद के पत्ते को उपयोग में लेने से पहले हमेशा हर पत्ती को अच्छे तरह धोकर व पोंछकर काम में लेना चाहिए जिससे उसके ऊपर लगा पानी पूरी तरह निकल जाए। सलाद के पत्ते को काटने की बजाए हाथ से ही तोड़ कर काम में लेना चाहिए जिससे उसके किनारे भूरे होने से बच जाते हैं।
 सलाद खाएं और अपनी सेहत को हमेशा चुस्त दुरुस्त  रखें !